Tuesday, January 23, 2018

Free Stock Tips;news/MON-MARK-STMF-MRKT-stock-markets-updates-for-tuesday


Free Stock Tips
इतिहास में पहली बार, निफ्टी 11000 के पार, सेंसेक्स ने 36000 का बनाया रिकॉर्ड

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 70 अंक की तेजी के साथ 35,868 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी भी 31 अंक बढ़कर 10997 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी से निफ्टी पहली बार 11,000 के स्तर को पार करने में कामयाब हुआ। वहीं सेंसेक्स भी 36,000 के पार पहुंच गया है।

पिछले रिकॉर्ड हाई लेवल

22 जनवरी सेंसेक्स 35827.70 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं निफ्टी ने 10,975.10 के नए लेवल को छुआ।
19 जनवरी: निफ्टी ने 10900 के आंकड़े को पार करते हुए 10906.85 के लेवल पर पहुंचा। वहीं सेसेक्स भी 35542.17 प्वाइंट्स की नई ऊंचाई पर पहुंचा।
17 जनवरी: सेंसेक्स 35118.61 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी ने भी पहली बार 10803 के लेवल को छुआ। 
15 जनवरीनिफ्टी 10782.65 के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा, जबकि सेंसेक्स ने 34963.69 के लेवल को छुआ।
12 जनवरी: सेंसेक्स ने 34638.42 की नई ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 10690.25 प्वाइंट्स तक पहुंचा।
11 जनवरी: निफ्टी ने 10664.60 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
09 जनवरी: को सेंसेक्स ने ऊंचाई का नए लेवल 34565.63 प्वाइंट्स को छुआ।
08 जनवरी: को सेंसेक्स ने 34487.52 प्वाइंट्स का लेवल छुआ, वहीं निफ्टी 10631.20 की ऊंचाई तक गया था।
5 जनवरी: 2018 को सेंसेक्स 34175 और निफ्टी 10566.10 प्वाइंट्स तक गया था।

क्यों आई बाजार में तेजी

- तीसरे क्वार्टर में घरेलू कंपनियों की बेहतर अर्निंग से मार्केट के सेंटीमेंट्स में सुधार आया है। इससे फॉरेन इन्वेस्टर्स के साथ डोमेस्टिक इन्वेस्टर्स का इंफ्लो भारतीय शेयर में बढ़ा है। जिससे मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ी है।
- हाल ही में सरकार ने चुनिंदा सेक्टर्स के प्रोडक्ट एंड सर्विसेज के जीएसटी रेट में कटौती की है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
- अमेरिकी सांसदों में शटडाउन को खत्म करने पर समझौता होने से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इससे पॉजिटिव संकेत मिला है।
- एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स ने भी पहली बार 11,000 के स्तर को पार किया है।
- एशियाई बाजारों में मजबूती से घरेलू बाजार में तेजी आई है।

6 ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 36 हजार तक पहुंचा

- बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स को 36 हजार के स्तर तक पहुंचने में सिर्फ 6 दिन लगे।
- 17 जनवरी को सेंसेक्स ने पहली बार 35 हजार के स्तर पर पहुंचा था।
- वहीं 23 जनवरी को सेंसेक्स 36 हजार के स्तर को पार कर गया।
- 6 दिनों में सेंसेक्स में 1000 प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में उछाल

- लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.70 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपए की कमजोर शुरुआत

- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे टूटकर 63.90 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को रुपए में हल्की सी गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया  2 पैसे की कमजोरी के साथ 63.87 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए की शुरुआत भी हल्की कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 63.88 के स्तर पर खुला था।

FII रहे खरीददारी, डीआईआई ने की बिकवाली

- सोमवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1567.51 करोड़ रुपए निवेश किए। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 461.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

एशियाई बाजारों में मजबूती

- अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से मंगलवार को एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स ने पहली बार 11,000 के स्तर को पार किया है। इंडेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11,009 अंक पर कारोबार कर रहा है।
- जापान का बाजार निक्केई 221 अंक की मजबूती के साथ 24,037 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 390 अंक की तेजी के साथ 32,785 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी में 0.72 फीसदी की कमजोरी दिख रही है, जबकि ताइवान इंडेक्स सपाट है। शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 3531 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 3579 अंक पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

- सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 143 अंक की उछाल के साथ 26,215 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 23 अंक की मजबूती के साथ 2,833 अंक पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 72 अंक बढ़कर 7,408 अंक पर बंद हुआ।
- अमेरिकी सांसदों में शटडाउन को खत्म करने पर समझौता होने शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

If you want to more information regarding the Free Intraday Tips, Free Stock Tips, MCX Free Tips,Equity,Commodity Give Misscall @ 9009010900.

No comments:

Post a Comment

Free Stock Tips;NCDEX Support & Resistance Leve

Free Stock Tips NCDEX Support & Resistance Level SOYABEAN FUTURE R2–3760 R1 -3730 S1-3670 S2-3640 RMSEED FUTURE R2 –4...